फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रजापति कुम्हार धर्मशाला का चुनाव अब 24 को, 11 को नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। प्रजापति कुम्हार धर्मशाला कुरुक्षेत्र की कार्यकारिणी के चुनाव हेतु नामांकन-पत्र अब 11 नवंबर सुबह 10 से दो बजे तक लिए जाएंगे, जबकि गत 22 सितंबर को लिए गए नामांकन-पत्र भी मान्य रहेंगे। रिटर्निंग अधिकारी मीर सिंह हालू ने बताया कि 22 सितंबर को स्थगित हुआ कार्यकारिणी का चुनाव अब नई तिथि के अनुसार होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों पर एतराज 13 नवंबर को सुबह 10 से दो बजे तक लिए जाएंगे, जबकि छंटनी 14 नवंबर को सुबह 10 से दो बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन वापसी 15 नवंबर को सुबह 10 से दो बजे तक होगी और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची 15 नवंबर को सायं चार बजे जारी होगी। चुनाव चिह्न भी 15 नवंबर को ही शाम चार बजे से पांच बजे तक अलॉट कर दिए जाएंगे। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि चुनाव 24 नवंबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा और चुनाव के तुरंत बाद उसी दिन मतगणना व परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें