फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटों से लाइट गुल, टेंशन फुल

Mon, 22 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पिपली में पिछले 20 घंटो से बिजली व्यवस्था ठप है। इससे पिपली वासियों को अपने दैनिक काम करने में परेशानी हो रही है। बिजली न होने से घरों में पीने के पानी तक की भी किल्लत हो गई है। अधिकतर गांववासी शहर से पानी के टैंकर मंगवा कर घरों में स्टॉक कर रहे हैं। गांव में जिनके घर पशु हैं, उनको सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


बिजली न आने से चारे की मशीन तक नहीं चल पा रही। इससे उनके लिए चारे की भी व्यवस्था नहीं हो पा रही। पिपली निवासी नरेंद्र तलवाड़ पूर्व सरंपच ने बताया कि पहले आंदोलन की वजह से परेशान थे, अब बिजली न आने से दिक्कत हो रही है।

गांव पिपली में 20 घंटे से लाइट नहीं है। रविवार शाम छह बजे लाइट गई थी। सोमवार को शाम तक बिजली न आने से पीने के पानी तक की दिक्कत हो गई है। दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए शहर से पानी के टैंकर मंगवाए हैं। पिपली निवासी सतिंद्र ने कहा कि बिजली न आने से घरों में पीने के पानी की किल्लत हो गई है।
विज्ञापन


विभाग के आला अधिकारी रविवार शाम को पिपली आए थे। उन्होंने बताया था कि विद्युत उपकेंद्र से कोई दिक्कत आ रही है। एक दिन बीत जाने पर भी सप्लाई सही नहीं हुई है। बिजली विभाग के आला अधिकारियों से कहने बावजूद 20 घंटे से बिजली नहीं आई है।

सुनील ने बताया कि गांव में बिजली न होने से बहुत परेशानी हो रही है। फोन करने पर विभाग के कर्मचारी कहते हैं कि आज छुट्टी है कल आएंगे। 20 घंटे से सप्लाई न मिलना बिजली निगम की नाकामी है। पिपली निवासी वेद पोपली ने बताया कि रविवार रात को अंधेरे में खाना बनाना पड़ा।

सोचा था सुबह बिजली आ जाएगी, लेेकिन आज आज भी नहीं आई। लगता है बिजली कर्मियों का अपना कोई आंदोलन चल रहा है। इसी वजह से लाइट नहीं आ रही।

पिपली की भगवान नगर कॉलोनी निवासी सीमा ने बताया कि रविवार रात से ही लाइट नहीं है। सोमवार दोपहर तक लाइट नहीं आई है। सभी लोग रात भर परेशान रहे। विभाग के अधिकारी रविवार शाम को आए थे, जरूर फॉल्ट सही किए बिना ही चले गए।

पिपली निवासी सुनीता ने कहा कि बिजली न आने से दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन 24 घंटे बाद भी लाइट सही नहीं हुई है।
विज्ञापन


मेरे पास पिपली में बिजली बाधित होने की कोई सूचना नहीं है। यदि कोई दिक्कत है, तो चेक करवाकर उसे दूर कर दिया जाएगा
जीआर तंवर , एक्सईएएन, बिजली निगम कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें