फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनाजमंडी में आलू की खरीद शुरू

विज्ञापन
शाहाबाद। आलू की खरीद शुरू करवाते मार्केट कमेटी के चेयरमैन व आढ़ती। स्वयं
विज्ञापन
शाहाबाद। अनाज मंडी में आलू की खरीद शुरू हो गई है। आलू की फसल को 1500 से लेकर 1734 रुपये तक का दाम मिला। काहनगढ़ के किसान गुरजंट सिंह की फसल को मेसर्स खुशहाल चंद, सुरेंद्र कुमार की फर्म ने 1734 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जोकि सर्वाधिक भाव रहा।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन कर्ण राज सिंह तूर, वाइस चेयरमैन त्रिलोचन सिंह हांडा, अनाज मंडी एसोसिएशन प्रधान स्वर्णजीत सिंह बिट्टू कालड़ा, सब्जी मंडी एसोसिएशन प्रधान काला आहूजा और मार्केट कमेटी के लेखाकार जितेंद्र कुमार सहित अनेक आढ़ती व व्यापारी मौजूद रहे।
मंडी में आलू की प्रथम ढेरी गांव उगाला के किसान जरनैल सिंह की ओर से लाई गई, जिसे आढ़ती राकेश भल्ला के माध्यम से नरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी ने 1700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा। पहली ढेरी लाने वाले किसान का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके अलावा आढ़ती हरिओम ट्रेडिंग कंपनी में गांव खरींडवा के किसान दविंदर कुमार की ढेरी 1500 रुपये प्रति क्विंटल में बिकी। वहीं काहनगढ़ के किसान गुरजंट सिंह की फसल को मेसर्स खुशहाल चंद, सुरेंद्र कुमार की फर्म ने 1734 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी जोकि आज तक का सबसे सर्वाधिक भाव रहा।
विज्ञापन

तीनों किसानों को अनाज मंडी एसोसिएशन प्रधान स्वर्णजीत सिंह बिट्टू ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुरेंद्र, डिंपी बतरा, सतपाल सपड़ा, यशपाल सिंगला, अमर निरंकारी, किरण बंसल, विजय कलसाना, राज ऋषि गंभीर, नरेश कक्कड़, अंशुल चानना, गोल्डी, संजीव गोलपुरा, नरेंद्र सिंह पाडलू, प्रवीण गाबा और मदन सचदेवा मौजूद रहे।

शाहाबाद। आलू की खरीद शुरू करवाते मार्केट कमेटी के चेयरमैन व आढ़ती। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें