फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भतीजा बनकर साइबर ठग ने दुकानदार से तीन लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर में एक ठग ने भतीजा बनकर शहर निवासी संजीव कुमार से तीन लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने विदेशी नंबर से फोन कर दुकानदार को अपने जाल में फंसाया और दोस्त की पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर पैसे ट्रांसफर करवाए। संजीव कुमार सेक्टर- आठ में रहते हैं और दूध बेचने का काम करते हैं। उनके मोबाइल पर विदेशी नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को संजीव का भतीजा विकास बताया और कहा कि वह कनाडा से बोल रहा है। उसने दावा किया कि वह अपने कुछ रुपये संजीव के खाते में ट्रांसफर करेगा, जो भारत आने पर वापस ले लेगा।
विज्ञापन

कुछ समय बाद ठग ने संजीव को 16.15 लाख रुपये उनके खाते में भेजने की रसीद भेजी। रसीद भेजने के लगभग एक घंटे बाद फिर फोन आया। इस बार ठग ने कहानी बदल दी और बताया कि उसके दोस्त की पत्नी गंभीर रूप से बीमार है और तुरंत एक लाख रुपये की जरूरत है। ठग ने कहा कि उसने जो रुपये उनके खाते में भेजे हैं, वे रुपये उनमें से काट लेना। संजीव को लगा कि उनका भतीजा सच में मुसीबत में है, इसलिए उन्होंने भरोसा कर लिया। अगले दिन फिर कॉल आई और कहा कि उसके दोस्त की पत्नी की हालत और ज्यादा बिगड़ गई है। अस्पताल ने जवाब दे दिया, इसलिए दूसरे अस्पताल में भर्ती करना पड़ेगा। अब दो लाख रुपये और चाहिए। संजीव ने यह रकम भी ट्रांसफर कर दी। इस प्रकार कुल तीन लाख रुपये ठग के पास चले गए।
उसी शाम ठग ने फिर फोन कर कहा कि दोस्त की पत्नी की मौत हो गई है और अब और पैसे की जरूरत पड़ेगी। संजीव से कहा गया कि भेजे गए रुपये में से अपने रुपये काट लें। उस समय संजीव को शक हुआ। उन्होंने विकास के असली नंबर पर कॉल की तो विकास ने इन्कार कर दिया और कहा कि उसने कोई फोन ही नहीं किया था। दो दिन बाद भी ठग की ओर से भेजी गई रसीद के रुपये संजीव के खाते में नहीं आए तो उन्होंने रसीद की जांच करवाई। वह रसीद जांच में फर्जी मिली। संजीव ने बताया कि इसी रसीद के भरोसे उन्होंने ठग के बताए खाते में रुपये भेजे थे।
विज्ञापन

ठग अभी भी नहीं रुका और अधिक ठगी को अंजाम देने के लिए ठग ने अगले दिन बैंक अधिकारी बनकर फोन किया। उन्होंने कहा कि संजीव के खाते में 16.15 लाख रुपये आने वाले हैं। संजीव कुमार ने तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। अब कुरुक्षेत्र पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस रुपये भेजे गए खातों की जानकारी जुटा रही है और उन्हें फ्रिज करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी महेश कुमार ने कहा कि जल्द ही मामले की जांच के दौरान आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें