फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस की गाड़ी ने पांच दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर, चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुख्यात गैंगस्टर को अदालत में पेश कर लौट रही करनाल पुलिस के काफिले में शामिल गाड़ी ने बुलेट सहित पांच बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक होमगार्ड समेत चार लोग जख्मी हो गए, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 100 फुटा रोड पर जिम खाना क्लब के सामने वीरवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है। हादसे में जख्मी हुए लोगों ने डायल-112 को सूचना देने के बाद भी आधे घंटे की देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, करनाल पुलिस कुख्यात गैंगस्टर प्रसन्न उर्फ लंबू निवासी सिवाह जिला पानीपत को कुरुक्षेत्र की अदालत में पेश कर लौट रही थी। जैसे ही पुलिस का काफिला 100 फुटा रोड से होते हुए जिम खाना क्लब के सामने पहुंचा तो पुलिस की एक गाड़ी ने ब्रेकर के पास आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। उसके बाद इस गाड़ी ने उसके आगे चल रही बुलेट और चार अन्य बाइकों को भी चपेट में ले लिया। इसमें बुलेट सवार अभिनव (22) और प्रदीप शर्मा (31) निवासी ज्योतिसर और बाइक सवार देवीदासपुरा का रवि (36) जख्मी हो गये। इसके अलावा लिफ्ट लेकर बाइक पर जा रहे होमगार्ड का जवान रोहित (33) भी चोटिल हो गया। हादसे के बाद काफिले में शामिल दूसरी गाड़ी अपने गंतव्य की ओर बढ़ गई, मगर आसपास के लोगों ने उस गाड़ी चालक को रोक लिया। चोटिल हुए लोगाें ने आरोप लगाया कि उक्त चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। उसने ब्रेकर पर भी अपनी गाड़ी को धीमा नहीं किया और उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। आरोप है कि उन्होंने मामले की सूचना पुलिस और डायल-112 को दी, लेकिन आधा घंटा इंतजार करने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। सूचना पाकर सेक्टर-सात चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों को शांत कराया। सेक्टर-सात चौकी पुलिस ने टक्कर मारने वाली पुलिस की गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं चौकी प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

अचानक सामने आया बाइक सवार
पुलिस की गाड़ी के चालक रणधीर ने बताया कि वह कुख्यात अपराधी की अदालत में पेशी के बाद साथ में करनाल लौट रहा थे। 100 फुटा रोड पर अचानक ब्रेकर के पास एक बाइक चालक उनकी गाड़ी के आगे आ गया। उसे बचाने के लिए उसने गाड़ी के ब्रेक लगाए, मगर सामने ब्रेकर होने के कारण उसने भी ब्रेक लगाया, जिस कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें