फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सोसायटी के नाम पर बेचे प्लॉट, जांच कमेटी गठित

Tue, 26 May 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मंत्री जी, द करनाल डीसी ऑफिस एम्प्लाइज कोऑपरेटिव हाउसिंग बिल्डिंग सोसाइटी के लोगों की ओर से अलग समिति गठित करके प्लॉट बेचे जा रहे हैं, इससे सरकारी राजस्व का नुकसान पहुंच रहा है। सोसायटी के सदस्य खुद रुपये खा रहे हैं। न्यू डीसी कॉलोनी निवासी उषा रानी की इस संबंध में शिकायत पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। एडीसी और तहसीलदार के नेतृत्व में जांच करके कमेटी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
सोमवार को पंचायत भवन में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में यह मामला सामने आने पर मंत्री ने जिला रजिस्ट्रार से जवाब मांगा तो उन्होंने बताया कि समिति को भंग कर दिया गया है। सभी पदाधिकारियों को भी निलंबित कर दिया गया है। जांच के बाद उनसे रिकवरी भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता खुद भी इस सोसायटी की सदस्य रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में उषा रानी ने बताया कि कर्मचारियों के हित में 1990-91 में डीसी कार्यालय के कर्मचारियों के हित में द करनाल डीसी ऑफिस एम्प्लाइज कोऑपरेटिव हाउसिंग बिल्डिंग सोसाइटी गठित की थी। सोसायटी में गांव फूसगढ़ में 8 एकड़ में जमीन खरीदकर प्लॉटिंग करके कर्मचारियों को आवंटित किए थे लेकिन अब कॉलोनी के कुछ लोगों ने स्वयं ही इसी नाम पर एक सोसायटी का गठन कर लिया है। इसका डीसी कार्यालय के कर्मचारियों से कोई वास्ता नहीं है। नियमों को ताक पर रख प्लॉट बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें