जिला खनन विभाग ने किए वाहन जब्त। स्वयं
करनाल। जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंद्री रोड पर 14 वाहनों को जब्त किया है। जिला खनन अधिकारी विनय शर्मा ने बताया कि खनन विभाग और इंद्री पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को मधुबन पुलिस परिसर में खड़ा कराया गया है। जब्त किए गए वाहनों में डंपर और ट्रक शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। ब्यूरो