फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहे सुगनी देवी स्कूल के खिलाड़ी

विज्ञापन
लाडवा।  मैडल दिखाती  विजेता छात्राएं व प्रोत्साहित करती प्राचार्य। स्वयं
विज्ञापन
लाडवा। कैथल में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में सुगनी देवी स्कूल के खिलाड़ियों ने दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल व लाडवा हल्के का नाम रोशन किया है। स्कूल पहुंचने पर प्रतिभागी छात्राओं का स्वागत किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने बताया कि स्कूल की छात्राएं खुशी, दृष्टि, प्रतिष्ठा, अमनिंदर, सानिया, नव्या, जैस्मिन और वैष्णवी ने राज्य स्तरीय जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल करके स्कूल का और पूरे लाडवा शहर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता कैथल में इसी सप्ताह आयोजित की गई थी। इसमें आठ जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। सुगनी देवी स्कूल की खिलाड़ियों ने इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या ने पदक पहनकर सम्मानित किया।

लाडवा।  मैडल दिखाती  विजेता छात्राएं व प्रोत्साहित करती प्राचार्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें