फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2036 के ओलंपिक में प्रदेश के खिलाड़ियों के हों सबसे ज्यादा पदक : सीएम

विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस के उलक्ष्य में आयोजित साइक्लोथॉन कार्यक्रम में संबो​धित करते मुख्यमंत्री नाय
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवा खेल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तरह अनुशासन, मेहनत और समर्पण के मार्ग पर चलें। वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों की ओर से सबसे अधिक पदक हों, इसके लिए अभी से अभ्यास शुरू करना होगा। यह आह्वान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को ब्रह्मसरोवर पर हरियाणा खेल विभाग की तरफ से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों के समापन अवसर पर आयोजित साइक्लोथॉन में किया।
विज्ञापन

इससे पहले श्रमदान करके स्वच्छ कुरुक्षेत्र, मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभिमान का शुभारंभ किया। इसके पूर्व मेरा कुरुक्षेत्र, मेरा अभिमान वेबसाइट भी लाॅन्च की। इस पर कुरुक्षेत्र के लोग स्वच्छता से संबंधित फोटो अपलोड करके अपने प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को श्रमदान करने पर सहभागिता प्रमाणपत्र भी सौंपा।
मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है, जो व्यक्ति को ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देती है। यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद हमारे युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके जन्मदिन 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में इसलिए मनाया जाता है ताकि हमारे खिलाड़ी उनके जैसी लगन और मेहनत करके वैसी ही उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए प्रेरित हों।
विज्ञापन

उनके नेतृत्व में भारतीयों ने हॉकी का स्वर्णिम इतिहास रचा। इसके फलस्वरूप हॉकी को राष्ट्रीय खेल का दर्जा मिला। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, इस दिन से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की जाएगी। इसके माध्यम से गरीब, जरूरतमंद, दिव्यांगजनों की सेवा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें