कुरुक्षेत्र। केंद्रीय विद्यालय मथाना में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को अब रोडवेज की स्पेशल बसों का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। हरियाणा रोडवेज विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि बच्चों से बस पास के साथ-साथ 600 रुपये का अतिरिक्त चार्ज भी वसूला जाएगा।
यह निर्णय उस समय लिया गया जब यह सामने आया कि स्पेशल बसों से यात्रा कराने पर विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन को पत्र भेजा गया। केंद्रीय विद्यालय मथाना की प्रिंसिपल ने भी महाप्रबंधक को पत्र लिखकर निवेदन किया कि बसें केवल तय स्टॉपेज पर ही रुकें।