फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपली के 8 लोगों में मिले पीलिया के लक्षण, छह के लिए ब्लड सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली क्षेत्र में आठ लोगों में पीलिया के लक्षण पाये गये है, जिनमें से 6 के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए है। इसके अलावा पानी के ओटी सैंपल लिये गये जो पीने योग्य पाये गये। बीटी सैंपल जनस्वास्थ्य विभाग की लैब में जांच के लिए भेज दिये गये है। ये जानकारी सिविल सर्जन व जिला सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आईडीएसपी यूनिट को सूचना मिली थी कि पिपली में पीलिया का आउटब्रेक हो गया है। इस पर संज्ञान लेते हुए डॉ. सुदेश कुमार सहोता ने पिपली क्षेत्र का दौरा करवाया व स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को जागरूक किया। लोगों को हैलोजन की गोलियां बांटी गई व पानी को उबालकर पीने की हिदायत दी गई। स्वयं जिला सर्वेक्षण अधिकारी ने जनस्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जिसमें कि एसडीई, जेई व अन्य कर्मचारियों के सहयोग से पानी के नमूने लिये गये। इसके साथ जिला सर्वेक्षण यूनिट, स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र को सूचना मिली कि इंदिरा कॉलोनी में डायरिया का आउट ब्रेक हुआ है, सिविल सर्जन के आदेशानुसार विभाग की एपीडेमोलोजिस्ट बिन्दुरॉय ने टीम सहित इंदिरा कालोनी का दौरा करने के बाद पाया कि संबंधित क्षेत्र में चार लोगों में उल्टी-दस्त के लक्षण पाये गये है जिनको विभाग द्वारा ओआरएस, हैलोजन की गोलियां वितरित की गई व जागरूकता के लिए बताया गया कि पानी को उबाल कर पीये व पानी के सैंपल भी लिये गये है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र के जनस्वास्थ्य विभाग के जेई को भी स्थिति बारे अवगत करवाया है। स्थिति पूर्णत: नियंत्रण में है जो कि आउटब्रेक की श्रेणी में नही आती। स्वास्थ्य विभाग आमजन से यह अपील करता है कि किसी भी तरह की अफवाहें न फैलाये। सरकार के निर्देशानुसार घरों में रहे व लॉकडाउन का पालन करे। किसी भी प्रकार की खांसी, सांस लेने में तकलीफ, तेज बुखार आने पर तुरन्त अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श लेवें व हाथों को बार-बार साफ करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें