फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनानास जूस में पानी के साथ मिलाई चीनी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता महोत्सव में लगी रेहड़ियों से सैंपल लेते अ​धिकारी। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता जयंती महोत्सव के दौरान खाद्य सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग इस बार पूरी तरह से सतर्क है। महोत्सव स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं, ऐसे में खाने-पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। विभाग की टीम अब तक कुल 63 दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने ले चुकी है। खास बात यह है कि अब तक प्राप्त सभी नमूने स्वास्थ्य मानकों पर पूरी तरह खरे उतरे हैं जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

वीरवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महोत्सव परिसर में निरीक्षण जारी रखा और कुल पांच नमूने लिए। फूड इंस्पेक्टर डॉ. अमित चौहान ने बताया कि टीम ने सब्जियों के तीन, आइसक्रीम का एक, जलेबी व बटर का एक और जूस का एक नमूना लिया। जांच के दौरान पाया गया कि अनानास जूस में सूखे दूध और पानी के साथ चीनी मिलाकर परोसा जा रहा था। इसे नष्ट कराया गया तो विक्रेता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा।
डॉ. अमित ने बताया कि उनकी टीम ने ब्रह्मसरोवर परिसर से अब तक 11 नमूने लिए हैं जबकि कुल 52 नमूने वे अब तक भर चुके हैं। पांच नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है, सभी स्वास्थ्य विभाग के मानकों पर उत्तीर्ण पाए गए हैं। विभाग का कहना है कि महोत्सव के दौरान यह निगरानी लगातार जारी रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री ही उपलब्ध हो सके।

कुरुक्षेत्र। गीता महोत्सव में लगी रेहड़ियों से सैंपल लेते अधिकारी। संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें