फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पेट्रोल-डीजल की महंगाई ने बिगाड़े घूमने के प्लान, टूर एंड ट्रैवल कारोबार पर संकट

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जानकारी देते हुए ट्रैवल एजेंसी संचालक कश्मीर सिंह। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गर्मी की छुट्टियों में घूमने-फिरने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम बड़ा झटका साबित हो रहे हैं। लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों ने आमजन का बजट और टूर एंड ट्रैवल कारोबार से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कारोबारी अब पुराने रेट पर बुक की गई यात्राएं पूरी करने में भारी घाटा झेल रहे हैं।
विज्ञापन

टूर एंड ट्रैवल के प्रधान ऋषिपाल के अनुसार लंबी दूरी की यात्राओं, विशेषकर चारधाम यात्रा जैसी धार्मिक ट्रिप का खर्च काफी बढ़ गया है। पहले की तुलना में एक यात्रा पूरी कराने में अब चार हजार रुपये तक अतिरिक्त खर्च आ रहा है। ऐसे में कई माह पहले कम दरों पर की गई बुकिंग अब घाटे का सौदा बनती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि टैक्सों और अन्य खर्चों के कारण ट्रांसपोर्ट सेक्टर पहले ही दबाव में था, ऊपर से पेट्रोल-डीजल व सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों ने स्थिति और गंभीर कर दी है। यदि जल्द राहत नहीं मिली तो आने वाले समय में यात्रा पैकेजों के दाम और बढ़ सकते हैं जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।
36 साल में पहली बार इतने बिगड़े हालात देखे हैं : कश्मीर सिंह
ट्रैवल एजेंसी संचालक बीड़ अमीन के रहने वाले कश्मीर सिंह ने बताया कि वह पिछले 26 साल से इस कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने भारत के हर कोने में पर्यटकों को घुमाया है। कई बार ईंधन के रेट ऊपर नीचे हुए कभी पर्यटकों की बुकिंग रद्द करने की नौबत नहीं आई लेकिन इस बार जो हालात बिगड़े हैं, उनसे टैक्सी को पुराने रेटों पर चालू करने का भी मन नहीं होता। अब ऐसे हालात बन चुके हैं कि यह कारोबार ही छोड़ दें। बुकिंग भी पहले के बजाय बेहद कम हो चुकी हैं।
विज्ञापन

अब कोई दूसरा काम करने की सोच रहे : कृष्ण कुमार
टैक्सी स्टैंड पर कृष्ण कुमार ने बताया कि मेरे पास आगे आने वाले दिनों के लिए पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से पहले की चार धाम की तीन बुकिंग हैं। अब उन्हें न तो मना कर सकता हूं और न ही उनसे बढ़े हुए दाम ले सकता हूं। उन्होंने पूरी पेमेंट भी पहले ही कर दी थी। अब उन्हें घुमाने लेकर जाऊंगा तो आधे सीजन की कमाई तो इन बुकिंग का घाटा पूरा करने में ही चली जाएगी। ऐसे में अब कोई दूसरा काम करने की सोच रहा हूं।

कुरुक्षेत्र। जानकारी देते हुए ट्रैवल एजेंसी संचालक कश्मीर सिंह। संवाद- फोटो : Samvad

कुरुक्षेत्र। जानकारी देते हुए ट्रैवल एजेंसी संचालक कश्मीर सिंह। संवाद- फोटो : Samvad

कुरुक्षेत्र। जानकारी देते हुए ट्रैवल एजेंसी संचालक कश्मीर सिंह। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें