फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गेहूं के स्टॉक पर पानी की बौछारें छोड़े जाने का वीडियो वायरल, भाकियू ने किया हंगामा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पानी की बौछारें गेहूं पर छोड़े जाने का पता चलने पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव आलमपुर के एक राइस सेलर परिसर में लगाए गेहूं के स्टॉक पर पानी की बौछारें छोड़कर वजन बढ़ाने का दावा किया गया है। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की ओर से गेहूं की स्टैग पर पानी की बौछारें छोड़े जाने की वीडियो वायरल की गई और पदाधिकारियों ने मौके पर हंगामा भी किया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस के साथ-साथ एएफएसओ रामपाल व अन्य अधिकारी भी पहुंचे। गेहूं की तुलाई कराई और नमी जांच भी कराई गई। अधिकारियों ने जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा भी दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष संजू नंबरदार, प्रदेश महासचिव संजीव आलमपुर, जिला महासचिव दिलबाग बारवा, सुनील खेड़ी, विपिन आलमपुर सहित मौके पर पहुंचे अन्य किसानों ने आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह भी यहां गेहूं पर पानी छोड़े जाने का खुलासा हुआ था। उसके बाद भी वे लगातार निगरानी कर रहे थे। अब फिर एक कर्मी गेहूं के स्टैक पर चढ़कर पानी की बौछारें छोड़ रहा था जिसकी वीडियो भी बनाई। उन्होंने यहां विभाग के इंस्पेक्टर अंकुर कुमार से कहा तो उन्होंने जांच कराने की बात कही।

कुरुक्षेत्र। पानी की बौछारें गेहूं पर छोड़े जाने का पता चलने पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें