फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बाइक की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त विमल उर्फ संदीप वासी गांधी नगर के रूप में हुई। विमल सन्निहित सरोवर पूजा पाठ कराने का कार्य करता था। दुर्घटना के पश्चात आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में रसपाल हाल वासी गांधी नगर ने बताया कि उसका जीजा विमल उर्फ संदीप सन्निहित सरोवर पर पूजा अर्चना का कार्य करता था। 29 मार्च को वह अपनी बहन से मिलने आया था। अगले दिन वह अपनी बहन के साथ पास खेतों में सरसों काटने गया था। काम निपटाने के बाद वह दोनों घर आ गए थे, मगर उसका जीजा विमल देर शाम तक भी घर नहीं लौटा था। सुबह वह अपने जीजा विमल की जानकारी लेने सन्निहित सरोवर पहुंचा तो उसे पता लगा कि 30 मार्च को एक बाइक चालक ने विमल को टक्कर मार दी थी, जिससे विमल की मौत हो चुकी है। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर बाइक नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें