फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर कीर्तन सजाने से पहले से श्री अकाल तख्त साहिब से ली जाए अनुमति : झींडा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुरातन समय से ही सिख कौम के ऐतिहासिक अवसरों पर महान नगर कीर्तन सजाने की परंपरा है लेकिन राजनीतिक एवं आर्थिक लाभ लेने के लिए अब अलग-अलग रूप में राज्य स्तरीय नगर कीर्तन सजाए जा रहे हैं। सिख परंपरा एवं गुरु मर्यादा को अपने निजी स्वार्थपूर्ति के लिए प्रयोग किया जा रहा है, जो कि सरासर गलत है। इसके माध्यम से सिख संगत की गुरु साहिबान से जुड़ी भावनाओं का प्रयोग करके गुरु के खजाने, सरमाए को गलत दिशा दी जा रही है। इस ओर ध्यान दिलाने और उचित दिशा-निर्देश देने के लिए हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की ओर से श्री अकाल तखत साहिब श्री अमृतसर साहिब को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने मुख्यालय पर बातचीत करते हुए कहा कि कमेटी ने अपने पत्र के माध्यम से ज्ञानी कुलदीप सिंह जी से अपील की गई है कि इस विषय पर गंभीरता से विचार विमर्श करते हुए सिखों की सर्वाेच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर साहिब, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेट कमेटी समेत अन्य सिख प्रबंधक बोर्ड एवं सिख बुद्धिजीवियों की एक विशेष बैठक बुलाई जाए।
बैठक में उक्त विषय पर गंभीरता से मंथन किया जाए, तत्पश्चात इस बाबत श्री अकाल तख्त साहिब फैसला लेकर उचित आदेश जारी किया जाए। श्री अकाल तख्त साहिब से सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां, सिख संस्थाओं को आदेश जारी किए जाएं कि राज्य स्तरीय नगर कीर्तन सजाने से पहले से श्री अकाल तखत साहिब श्री अमृतसर साहिब से अनुमति ली जाए। इसके साथ ही प्रकाश गुरु पर्व, शहीदी दिवस आदि अवसरों पर राज्य स्तरीय केवल एक ही नगर कीर्तन सजाया जाए, जिसमें समूची सिख कौम एक ही पंथ-एक ही ग्रंथ के रूप में एक निशान साहिब के नीचे एकत्रित होकर शामिल हों और दूसरा नगर कीर्तन किसी द्वारा भी न सजाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें