फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धनतेरस पर लोग करवा सकेंगे जमीन की रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में पहली बार धनतेरस पर्व पर छुट्टी के दिन भी सभी तहसील और उप तहसील में लोग जमीन की रजिस्ट्री करवा सकेंगे। इस त्योहार पर 18 अक्तूबर को जिले की तहसील और उप तहसील खुली रहेंगी। इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में प्रदेश सरकार के एक साल के गौरवमयी वर्ष पूरे होने पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सुबह ही धनतेरस के दिन लोगों को जमीन की रजिस्ट्री करवाने का तोहफा देने के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय के आला अधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के मंच से पूरे प्रदेश में धनतेरस के पावन पर्व पर छुट्टी होने के बावजूद तहसील और उप तहसील कार्यालय को कार्य दिवस की तरह खोलने की घोषणा की, ताकि धनतेरस पर लोग शुभ कार्य में अपने जमीन की रजिस्ट्री भी करवा सकें। नागरिक रजिस्ट्री करवाने के लिए मौके पर ही अपॉइंटमेंट ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें