लाडवा। वार्ड नंबर 14 में बने जलघर के नए ट्यूबवेल का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभार
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की हर घर में नल और हर नल में जल योजना के तहत घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने के लिए बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। इस योजना के तहत लाडवा विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रों को चिन्हित कर इस योजना के तहत काम करवाया जा रहा है। लाडवा विधानसभा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्य हो रहे हैं।
उक्त विचार मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने व्यक्त किए। वे शनिवार को नगर पालिका लाडवा के वार्ड नंबर 14 में बने जलघर के नए ट्यूबवेल का उद्घाटन करने उपरांत व्यक्त किए। सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की हर घर में नल और हर नल में जल योजना एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सभी घरों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत सरकार घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने के लिए बुनियादी ढांचे का विकास करती है। साथ ही पानी की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना में जल संचयन और प्रबंधन के लिए भी प्रावधान किए जाते हैं। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से जल जनित बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से लोगों के जीवन स्तर में सुधार होता है।