फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लोगों को पांच साल से नए ट्यूबवेल का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। शहर के वार्ड-13 और आसपास की कई क्षेत्रों में पिछले पांच वर्षों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे लोग परेशान हैं। वर्ष 2020 में नए ट्यूबवेल की योजना बनाई गई थी, लेकिन आज तक इसका निर्माण नहीं हो पाया है।
लोगों का कहना है कि पीने के पानी में बदबू और गंदगी होने के कारण वे लगातार बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद नवनीत कौर ने बताया कि उनके वार्ड निवासी 2020 से इस गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। मौजूदा ट्यूबवेल नंबर-सात गर्मियों में पानी की आपूर्ति करने में असमर्थ होगा। इससे पहले अभी आने वाला पानी बदबूदार है। समस्या के लिए वे कई बार डीएमसी कुरुक्षेत्र, पब्लिक हेल्थ विभाग और अन्य अधिकारियों को पत्र लिख चुकी है। इसके अलावा, उन्होंने नगर पालिका की बैठकों में भी इस मुद्दे को उठाया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने बताया कि 2020 में जन स्वास्थ्य विभाग ने नगरपालिका से नए ट्यूबवेल के लिए जगह की मांग की थी। उसी वर्ष जून में नगर पालिका ने नागरिक अस्पताल के पीछे, पुराने पंजाब नेशनल बैंक भवन के पास जगह देने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक अधिकारी केवल टालमटोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें