फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बिजली कटों से लोग परेशान, 250 शिकायतें पहुंची

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-17 में लगा बिजली  ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में मंगलवार को भी भीषण गर्मी के बीच लोगों को उस समय परेशानी झेलनी पड़ी जब बिजली के अघोषित कट लगे। हर दो से तीन घंटे बाद लगते रहे कटों से निजात पाने के लिए लोगों की ओर से निगम के पास शिकायतें भी खूब दर्ज कराई गईं। 250 शिकायतें दर्ज हुईं, जिन पर निगम के कर्मी पूरा दिन काम करते रहे। कहीं लाइनों में फाल्ट तो कहीं ट्रांसफार्मर से फ्यूज उड़ जाना आम बात रही, जिससे निगम के कर्मियों के भी पसीने छूटे रहे।
विज्ञापन

गर्मी के चलते बिजली खपत भी बढ़ चुकी है। पिछले चार दिन में ही खपत 77 लाख यूनिट तक पहुंच गई। हालांकि बिजली सप्लाई ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सामान्य की हुई है लेकिन गर्मी के चलते सामने आ रही समस्या के निपटान के लिए लाइनों पर बिजली बंद करनी पड़ रही है। यहां तक कि हर ब्लॉक में टीमें उतारी हुई है लेकिन एक के बाद एक शिकायत मिलने पर दुरुस्कत रना आसान नहीं रहा। निगम के एसई मदन गोपाल जिंदल का कहना है कि लोगों को बढ़ती गर्मी के बीच राहत मिल सके, इसके लिए पर्याप्त बिजली देने के प्रयास किए जा रहे हैं। यहां तक कि खपत बढ़ने के बावजूद भी बेहद कम कट लगने दिए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को भी निगम का सहयोग करना चाहिए। किसी भी उपभोक्ता की कोई भी शिकायत निगम के लिए गंभीर होती है और उस पर तत्काल काम करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें