कुरुक्षेत्र। नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहन नगर में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता का प्रदर्शन किया। 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, लेमन रेस, बुक बैलेंसिंग रेस और साइक्लिंग में विद्यार्थियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।
डीपीई जसमेर सिंह ने बताया कि 200 मीटर रेस में कक्षा नौवीं से पवन और केशव प्रथम, हरमनपाल और रमन द्वितीय, वंश और सतिंदर तृतीय, कक्षा 10वीं से समक्ष और वर्षा प्रथम, कमल और तान्या द्वितीय, कुमार वंश और नैंसी तृतीय, कक्षा 11वीं से तान्या और शोभित प्रथम, दीपांशी और तरुण द्वितीय, ईशा और निखिल तृतीय, कक्षा 12वीं से गगन प्रथम, वंश द्वितीय, दलजीत तृतीय स्थान पर रहे। थ्री लेग रेस में कक्षा 10वीं से संचित और केशव प्रथम, नितिन और अशीष द्वितीय, पार्थ और दीपांशु तृतीय स्थान पर रहे। स्लो साइक्लिंग में कक्षा नौवीं से हरमन प्रथम, अनुराग द्वितीय, नक्ष तृतीय, कक्षा 10वीं से हार्दिक प्रथम, यश द्वितीय, कार्तिक तृतीय, कक्षा एकादश से अंशुमान प्रथम, अंकुश द्वितीय, नमन तृतीय, कक्षा 12वीं से मिलन प्रथम, मोहित द्वितीय, साहिल तृतीय स्थान पर रहे।
लेमन रेस में कक्षा नौवीं से साइमा प्रथम, रिदम द्वितीय, कीरत तृतीय, कक्षा 10वीं से नेहा प्रथम, प्रियंका द्वितीय, मुस्कान तृतीय, कक्षा 11वीं से वंशिका और एंजल प्रथम, सुहानी और बरनप्रीत द्वितीय, सना तृतीय स्थान पर रहीं। वेट लिफ्टिंग में कक्षा नौवीं से रिदम प्रथम, समर द्वितीय, देव तृतीय, कक्षा 10वीं से अनुज प्रथम, यश द्वितीय, पुनीत तृतीय, कक्षा 11वीं से अनुभव प्रथम, शिवम द्वितीय, सिमरनपाल तृतीय, कक्षा 12वीं से राहुल प्रथम, तनिश द्वितीय, सागर तृतीय स्थान पर रहे। सैक रेस में कक्षा नौवीं से विशेष प्रथम, जिशान द्वितीय, हर्ष तृतीय स्थान पर रहे। रिले रेस में कक्षा 11वीं से आयुष, अंशुल और लव प्रथम, भविष्य,अभिनीत और रोहन द्वितीय, श्लोक,आर्यन और राहुल तृतीय स्थान पर रहे।
सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान लेने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के निदेशक बीडी गाबा, प्रधानाचार्य देवेंद्र अरोड़ा, मुख्याध्यापिका प्रीती मिश्रा, कोआर्डिनेटर रितु चौधरी ने प्रमाणपत्र देकर व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। निदेशक बीडी गाबा ने कहा कि खेल हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति को सुधारने का अद्वितीय माध्यम है। जब हम खेल खेलते हैं, तो हमारे शरीर की कसरत होती है, हमारी हड्डियों, मांसपेशियों और लिगामियों की मजबूती बढ़ती है और हम तंदुरूस्त और मजबूत बनते हैं।