फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आत्मरक्षा, व्यक्तित्व विकास और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में छात्राओं को दी जानकारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आत्मरक्षा के गुर सिखती छात्राएं। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में आईक्यूएसी के अधीन महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ की ओर से पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका समापन शनिवार को हुआ। कार्यशाला प्रभारी मनीषा के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं का समग्र सशक्तीकरण, आत्मविश्वास निर्माण और व्यक्तित्व विकास रहा। कार्यशाला में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम और व्यक्तिगत सौंदर्य और व्यक्तित्व संवारने के कौशल को निखारने पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मनोविज्ञान विभाग के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य का प्रबंधन : खुशहाली के लिए व्यावहारिक दृष्टिकोण विषय पर व्याख्यान भी आयोजित किया गया। सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम में प्रसिद्ध मार्शल आर्ट विशेषज्ञ प्रदुमन गौर ने प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने छात्राओं को व्यावहारिक आत्मरक्षा तकनीकों का अभ्यास कराया और विभिन्न आपात स्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के उपाय सिखाए। इसके साथ ही दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले ऐसे अभ्यासों पर बल दिया जिनसे शारीरिक मजबूती और सतर्कता बनी रहे।
विज्ञापन


अपराह्न सत्र में कनिका मेकअप स्टूडियो से आईं विशेषज्ञ कनिका ने स्किन केयर, ग्रूमिंग और प्रोफेशनल मेकअप से जुड़ी उपयोगी जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बेसिक से लेकर प्रोफेशनल मेकअप स्किल्स का व्यावहारिक प्रदर्शन किया तथा सरल और प्रभावी स्किन केयर टिप्स देकर छात्राओं को अपने स्वास्थ्य एवं सौंदर्य के प्रति जागरूक किया। डीबीजी गवर्नमेंट कॉलेज, पानीपत की मनोविज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर सुनीता ने संसाधन व्यक्ति के रूप में मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली पर व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया। महाविद्यालय की प्राचार्या गगनदीप कौर ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और व्यावहारिक कौशल विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

कुरुक्षेत्र। आत्मरक्षा के गुर सिखती छात्राएं। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें