फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पटवारियों की हड़ताल से लोगों को हो रही परेशानी, इंतकाल मिल रहे और न हो पा रही जमाबंदी

Wed, 26 Aug 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/बाबैन। प्रदेश में पिछले वीरवार से जारी पटवारियों व कानूनगो की सांकेतिक हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण पटवारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। वहीं हड़ताल के कारण तहसीलों से संबंधित अनेक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। न इंतकाल मिल रहे हैं और न ही जमाबंदी हो पा रही है। ढाई हजार से ज्यादा अन्य प्रमाणपत्र भी अटक चुके हैं। लोग चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के पटवारी दिनभर कामकाज छोड़कर पटवार भवन पर धरना देते रहे तो वहीं यूनियन जिला अध्यक्ष डॉ. साहब सिंह के नेतृत्व में जमकर नारेबाजी की। पटवारखानों पर ताले लटके रहे तो वहीं धरना दे रहे पटवारियों ने कहा कि धरातल से कोसों दूर आदेश पारित किए जा रहे हैं। अधिकारी सच्चाई स्वीकार करने को तैयार नहीं है जबकि तकनीकी खामियों का भी खामियाजा पटवारियों को भुगतना पड़ रहा है।
उप-तहसील बाबैन में गत 29 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेपरलेस रजिस्ट्री की शुरुआत की थी, लेकिन स्थानीय लोगों और राजस्व कर्मचारियों के अनुसार यह प्रणाली अभी तक सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पाई है। पोर्टल में बार-बार तकनीकी खामियां आने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं उप-तहसील में पंजीकृत वसीकों के इंतकाल भी सही तरीके से दर्ज नहीं हो पा रहे हैं। कई लोग पिछले करीब 11 माह से लगातार उप-तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें