फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वाइन फ्लू पर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किए आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। विभाग ने एहतियाती तैयारी तेज कर दी हैं। जिले में फिलहाल स्वाइन फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है और न ही किसी व्यक्ति में इसके लक्षण पाए गए हैं लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को भी सतर्क कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को नोटिस जारी कर आवश्यक तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सीएचसी और पीएचसी स्तर पर आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं ताकि संदिग्ध मरीज सामने आने पर उसे तत्काल अलग रखकर उपचार और जांच की प्रक्रिया शुरू की जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी मरीज में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरती जाए और तुरंत टेस्ट करवाया जाए। संदिग्ध मामलों की पहचान और निगरानी पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रदीप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल जिले में स्वाइन फ्लू का कोई मामला नहीं है। यदि कोई मामला सामने आता है तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक उपचार और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें