फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को अब मिलेगा डाइट प्लान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल। संवाद - फोटो : doda news
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों को अब दवा के साथ-साथ खानपान संबंधी जानकारी भी मिलेगी। सप्ताहभर में अस्पताल के एनसीडी कॉर्नर में डायटीशियन की ओपीडी शुरू होगी।
विज्ञापन

लोगों में बढ़ रहे उच्च रक्तचाप व मधुमेह के चलते अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था बनाने की पहल की। एनसीडी कॉर्नर में ही मरीजों में उच्च रक्तचाप व मधुमेह की पहचान होती है। इन दिनों बीमारियों में खानपान का अहम रोल होता है। चिकित्सक मरीज की दवा तो लिख देते हैं लेकिन खानपान संबंधी कोई जानकारी मरीजों को नहीं देते और गलत खानपान की वजह से मरीज ठीक नहीं हो पाते।
हर तीसरा मरीज मधुमेह व उच्च रक्तचाप से पीड़ित : मधुमेह व उच्च रक्तचाप के लिए जिले में चिंता की स्थिति पैदा हो गई है। छह माह में जिले में मधुमेह व उच्च रक्तचाप के 18,881 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 8631 पुरुष व 10,250 महिलाएं शामिल हैं। विशेषज्ञ इसके लिए बिगड़ी दिनचर्या व भागदौड़ भरी लाइफ स्टाइल को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिले के सरकारी अस्पतालों में 55,608 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शुरू होगी डायटीशियन की ओपीडी : डॉ. तजेन्द्र

कार्यकारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तजेन्द्र ने बताया कि जल्द ही एनसीडी कॉर्नर में डायटीशियन की ओपीडी की सुविधा दी जाएगी। मरीजों में मधुमेह व उच्च रक्तचाप की पुष्टि होते ही डाइट प्लान दिया जाएगा। दवा के साथ-साथ खानपान की अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें