फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किया जागरूक

Tue, 23 Dec 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। रेलवे स्टेशन पर सोमवार को यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी-आरपीएफ ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत यात्रियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक और ओटीपी साझा न करने जैसे विषयों पर से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने यात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन

इस अभियान का नेतृत्व जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह आरपीएफ थाना प्रभारी दिनेश कुमार मीणा ने किया। उन्होंने बताया कि आज के समय में साइबर ठग यात्रियों को केवाईसी अपडेट, टिकट रिफंड, इनाम या बैंक सत्यापन के नाम पर ठगने का प्रयास करते हैं। कोई भी बैंक या सरकारी एजेंसी फोन पर ओटीपी नहीं मांगती, इसलिए ऐसी कॉल से सतर्क रहें। उन्होंने यात्रियों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत एप का ही उपयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें