संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को प्लेटफार्म नंबर चार पर रात करीब आठ बजे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक अज्ञात बुजुर्ग की मौत की सूचना मिली थी। प्राथमिक जांच में बुजुर्ग की मौत प्राकृतिक लग रही है। बुजुर्ग की उम्र 70-75 साल के करीब है। बुजुर्ग ने आधी बाजू की काली कमरी पहन रखी थी। सांवला रंग और गोल चेहरा है। शव के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले, जिससे फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी टीम ने बुजुर्ग का शव शिनाख्त के जिला अस्पताल में रखवा दिया है और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।