फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बारना के चार वार्डों में बने सर्वसम्मति से पंच

विज्ञापन
सर्वसम्मति से चुनी गई पंच मीनू रानी को सर्टिफिकेट देते अधिकारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। चुनावी बिगुल के बीच कई स्थानों पर सर्वसम्मति से भी पंचायतें बनाई जा रही हैं। जिन गांवों में सहमति से पंच व सरपंच बन रहे हैं सरकार की ओर से उन ग्राम पंचायत को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में गांव बारना में चार वार्डों से पंच सर्वसम्मति से चुन लिए गए हैं।
वार्ड नंबर सात से एमए पास महिला मीनू रानी को सर्वसम्मति से पंच चुना गया है। वहीं वार्ड-11 से वीरभान, वार्ड-13 से बलजीत व वार्ड-15 से सोनिया को पंच चुना गया है। नवनिर्वाचित पंच मीनू रानी ने कहा कि ग्रामीणों को इस ओर सोचना चाहिए कि सर्वसम्मति से ही पूरी पंचायत बन जाए तो अच्छा रहेगा। वे अपने वार्ड में भरपूर रूप से विकास कार्य कराएंगी। ग्राम सरपंच, पंचों व ग्रामीणों के सहयोग से गांव से नशे को दूर किया जाएगा। हर उस कार्य को करने का प्रयास करेंगे, जिससे ग्रामीणों को फायदा मिले व युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्राप्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला उत्थान के लिए विशेष रूप से कार्य करने का प्रयास करेंगे। वहीं सर्वसम्मति से चुने गए वीरभान, बलजीत व सोनिया ने भी गांव में अच्छे कार्य करने की बात कही है। ग्रामीण राकेश सिंहमार, मनजीत कौर, पूर्व जिप सदस्य राजेश, समाजसेवी गजेंद्र सिंह, रोशन लाल, सतपाल सिंह, करनैल सिंह, वीरेंद्र सिंह, नरेंद्र, सुभाष चंद, बलवंत सिंह सहित अन्य ने भी सर्वसम्मति से पंच चुने जाने को सराहनीय बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें