लाडवा। सहारा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से विद्यालय के साथ साथ लाडवा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कुरुक्षेत्र में आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्टेट लेवल टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल में बच्चों सहित अभिभावकों में भी खुशी का माहौल है। हर्गुन अरोड़ा, गुनताश कौर, सूर्यकांत, गीतेश और सार्थक ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें हर्गुन, गुनताश कौर और सूर्यकांत ने स्टेट लेवल स्विमिंग टूर्नामेंट उम्दा प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया। विद्यालय के प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल व मैनेजिंग डायरेक्टर गीतिका अग्रवाल ने विद्यार्थियों को इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।