फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव अजरानां कलां सरकारी स्कूल में छात्राओं को जागरूक करती सेफ सिटी की टीम। स्वयं
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। जिला पुलिस की सेफ सिटी टीमों की ओर से शिक्षण संस्थानों में महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत सेफ सिटी की टीम ने राजकीय स्कूल अजराना कलां में छात्र-छात्राओं को महिला के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी। टीम ने लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया। सेफ सिटी टीम की काॅन्स्टेबल हरजीत ने कहा कि पुलिस हमेशा आपके साथ है। उन्होंने कहा कि दुर्गा-शक्ति एप का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी इसलिए खुद को एप पर पंजीकृत कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना किसी भी थाने के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। टीम ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा और साइबर अपराधों के बारे में भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें