फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जमीन के फर्जी पंजीकरण से धान खरीद का खेल, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गुमथला और सारसा गांव के किसानों की जमीन का पोर्टल पर फर्जी पंजीकरण कराकर धान बेचने का मामला सामने आया है। मार्केट कमेटी प्रशासन की जांच के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने तीन आरोपियों रीना देवी, अंश सिंगला और सुच्चा सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (4) और 319 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मार्केट कमेटी इस्माईलाबाद के सचिव अंकुर ठकराल ने बताया कि किसान परगट सिंह, जशनदीप सिंह, मुनीष और सुरजीत सिंह ने उनकी जमीन का फर्जी तरीके से दूसरे व्यक्तियों के नाम पंजीकरण कराने की शिकायत दी थी।
इसके बाद तहसीलदार पिहोवा के माध्यम से हलका पटवारी से मामले की जांच कराई गई। जांच में सामने आया कि शिकायत में बताई गई जमीन का मालिकाना हक संबंधित किसानों के नाम दर्ज नहीं था, जबकि रीना देवी, अंश सिंगला और सुच्चा सिंह ने जमीन अपने नाम पंजीकृत करा ली थी। शिकायतकर्ता के अनुसार यह प्रक्रिया नियमों के विपरीत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में यह भी बताया गया कि उक्त जमीन की धान की फसल इस्माईलाबाद अनाजमंडी की एक दुकान पर बेची गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें