फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: छह माह से मथाना मार्केट में पानी का इंतजार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड के निकट मथाना मार्केट में दबाई गई पेयजल पाइपलाइन। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/मथाना। पिपली-लाडवा रोड स्थित मथाना मार्केट में पाइपलाइन बिछाने का काम लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। इससे मार्केट के करीब 400 दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सप्ताहभर में पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराने का दावा किया गया था, लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि मथाना मार्केट में दिनभर बड़ी संख्या में व्यापारियों, ग्राहकों और राहगीरों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद लोगों को पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिल रही।
मजबूरी में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ती है। संजीव गौड़, नरेंद्र कुमार, योगराज सिंह, अंकित, राहुल, विक्रम शर्मा और सुशील ने बताया कि लंबे समय से पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई। उन्होंने विभाग से जल्द कनेक्शन जोड़कर नियमित आपूर्ति शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें