कुरुक्षेत्र। गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, ठीक वैसे ही एसी (एयर कंडीशनर) की मांग भी बढ़ती जा रही है। बीते पांच दिनों में गर्मी का पारा जैसे ही ऊपर चढ़ा, तो एसी की खरीदारी में जबरदस्त उछाल आया। आलम यह है कि एसी को घर में इंस्टॉल करने के लिए दो से चार दिन की वेटिंग लग रही है। वहीं शहर में दुकानों से हर रोज करीब 100 से अधिक एसी की बिक्री हो रही है। लोग गर्मी के चलते अब ब्रांड की फिक्र भी नहीं कर रहे हैं।
शहर में एसी शोरूम के मालिक सुदेश ने बताया कि उन्होंने पहली बार देखा है कि लोग अब ब्रांड से ज्यादा सीधे एसी खरीदने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब मैनपावर भी कम हो रही है। एसी खरीदने के बाद हर दुकान पर दो से चार कर्मचारी ही होते हैं। एक समय में एक ही एसी लगाया जाता है, जिस कारण एसी लगाने की वेटिंग लगातार बढ़ती जा रही है।
गर्मी के बढ़ने के साथ-साथ कूलर की मांग में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। कूलर भी बड़ी संख्या में खरीदे जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने पशुओं के लिए भी कूलर की खरीदारी कर रहे हैं।
दाम में हुआ इजाफा, लेकिन बिक्री पर नहीं कोई असर : विक्रेता
मंडी के पास एसी का शोरूम चला रहे गौरी शंकर ने बताया कि इस बार पिछले साल के मुकाबले कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं, लेकिन इसका बिक्री पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि हर रोज एसी बिक्री की संख्या बढ़ रही है। गर्मी अपने चरम पर है, वहीं एसी अब जरूरत बन गया है, इसलिए लोग खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल करीब पांच हजार रुपये के आसपास कंपनियों ने एसी के दाम बढ़ाए हैं।
सर्विस से लेकर नए एसी लगाने तक की चल रही वेटिंग
एक और एसी-कूलर विक्रेता उमेश अरोड़ा ने बताया कि इस वक्त स्थिति यह है कि उनके यहां एसी लगाने से लेकर सर्विस तक की वेटिंग चल रही है। दो से तीन दिन की सर्विस और चार दिन तक की एसी लगाने की वेटिंग है। उनके कर्मचारी भारी गर्मी में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी जितना काम कर सकता है, उतना ही कर पा रहा है।
कुरुक्षेत्र। विक्रेता उमेश अरोड़ा ।- फोटो : 1
कुरुक्षेत्र। विक्रेता उमेश अरोड़ा ।- फोटो : 1
कुरुक्षेत्र। विक्रेता उमेश अरोड़ा ।- फोटो : 1
कुरुक्षेत्र। विक्रेता उमेश अरोड़ा ।- फोटो : 1