कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परीक्षा शाखा ने 36 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ये परिणाम मई 2025 में आयोजित बी टेक चतुर्थ सेमेस्टर (ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स), बीएफएडी प्रथम/द्वितीय/पांचवां सेमेस्टर तथा दिसंबर 2025 में आयोजित बी वोक इंटीरियर डिजाइन प्रथम सेमेस्टर, एलएल बी (प्रोफेशनल) तृतीय सेमेस्टर, बी एड पार्ट-1 (री-अपीयर) आईटीटीआर, एम लिब प्रथम सेमेस्टर, बीएफएडी (प्रथम/द्वितीय/पांचवां सेमेस्टर), पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस, काउंसलिंग एंड साइकोथेरेपी, समेत आदि शामिल है। डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि इसके साथ जनवरी 2026 में आयोजित एमए (मनोविज्ञान) चतुर्थ सेमेस्टर (विशेष) व मार्च 2026 में आयोजित एमए मास कम्युनिकेशन प्रथम सेमेस्टर, एमए मास कम्युनिकेशन द्वितीय सेमेस्टर व एमए मास कम्युनिकेशन चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षाओं परिणाम भी घोषित किए गए हैं। संवाद