फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
छात्रा को पुरस्कृत करती प्राचार्य डॉ. विजेश्वरी शर्मा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में बुधवार को पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सत्र 2017-18, 2018-19, 2019-20 में अकादमिक स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. विजेश्वरी शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में 231 पुरस्कार प्रदान किए गए। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 11 छात्राओं को भी उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। इनमें रचना सर्वश्रेष्ठ वक्ता, मुस्कान को एनएसएस की सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका, प्रियंका सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट, प्रेरणा सर्वश्रेष्ठ गायिका, मेघा सर्वश्रेष्ठ सितार वादिका, सुदक्षिणा सर्वश्रेष्ठ यज्ञकर्त्री, ममता सर्वश्रेष्ठ जैंडर चैम्पियन, स्वाति, मुस्कान और ईवा सैनी को क्रमश: कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की सर्वश्रेष्ठ ट्यूटोरियल प्रतिनिधि का पुरस्कार दिया गया। प्रेरणा को बहुमुखी प्रतिभा संपन्न सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष पारितोषिक समारोह स्थगित रहा, इसलिए बुधवार को तीन वर्षों की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया है। डॉ. आरती अग्रवाल ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर सपना अरोड़ा, डॉ. अनु चौहान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें