फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समाधान शिविर में 7441 शिकायतों में से 227 लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में 7441 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 227 लंबित हैं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर की रि-ओपन हुईं शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के साथ करें। इसके साथ ही शिकायतकर्ता को उस बारे में जानकारी मुहैया करवाएं और विस्तृत कमेंट के साथ एटीआर अपलोड करें ताकि दोबारा से ऐसी शिकायतें रि-ओपन न हों।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा स्थानीय लघु सचिवालय हाॅल में समाधान शिविर की समीक्षा बैठक के बाद उपस्थित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। समाधान शिविर में 7441 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 227 पेंडिंग, 5035 का समाधान और 1946 शिकायतें रद्द की गई हैं। इसी तरह 205 शिकायतें को रि-ओपन किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी समाधान शिविरों की शिकायतों को सकारात्मक दृष्टिगत के साथ निपटाएं और संबंधित नागरिक से संवाद कर उन्हें विभाग की कार्यवाही से अवगत कराकर संतुष्ट करें। अधिकारी नियमित रूप से समाधान शिविरों की लंबित शिकायतों के समाधान के लिए कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शिकायत ज्यादा दिन तक लंबित न रहे। शिकायतों का यथासंभव उचित निपटारा किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें