फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महाशिवरात्रि का दो दिवसीय मेला कल से रामसरन माजरा में

विज्ञापन
बाबैन। सरपंच प्रतिनिधी ओमप्रकाश सैनी।
विज्ञापन
बाबैन। महाशिवरात्रि के पर्व पर प्राचीन शिवालय मंदिर रामसरन माजरा में लगने वाला दो दिवसीय मेला 15 व 16 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रामसरन माजरा की ओर से दो दिवसीय विशाल दंगल भी आयोजित किया जाएगा। सरपंच प्रतिनिधी ओम प्रकाश सैनी ने पत्रकारों को बताया कि ग्राम पंचायत प्रतिवर्ष शिवालय मंदिर में लगने वाले दो दिवसीय प्राचीन मेले की सारी व्यवस्था देखती है ताकि मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि मेले में लगने वाले दो दिवसीय दंगल में हरियाणा के अलावा दिल्ली, पंजाब, हिमालच, यूपी व उत्तराखंड से नामी पहलवान आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें