कुरुक्षेत्र। अधिकारियों की बैठक लेते जिला परिषद के सीईओ शम्भू राठी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारी स्वयं समाधान करवाएं। निपटाईं जाने वाली शिकायतों का डाटा ऑनलाइन भी अपडेट करें और अपलोड की स्टेटस रिपोर्ट शिकायत शाखा में भिजवाना सुनिश्चित करें। जिला परिषद के सीईओ शम्भू राठी ने ये निर्देश दिए। वे शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर की शिकायतों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिले में आयोजित होने वाले समाधान शिविरों में अब तक 5005 शिकायतें मिली हैं। इनमें से 3643 शिकायतों का निपटान कर दिया गया है, 63 शिकायतें पेंडिंग हैं और 1015 शिकायतों को सही न पाए जाने पर रद्द किया गया है।
सीईओ ने कहा कि समाधान शिविर की पेंडिंग शिकायतों का समाधान करने जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। इनको समयबद्ध निपटाने के काम को विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करेंगे। किसी भी अधिकारी की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आला अधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों का निपटारा करने से संबंधित रिपोर्ट की समीक्षा कर रहे हैं। इसलिए सभी अधिकारी इस विषय को गंभीरता से लें और शिविरों में पहुंचकर लोगों की शिकायतों का मौके पर समाधान करना सुनिश्चित करें।