फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: निजी बस परमिट आवेदन के आदेश वापस लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा में संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम के तहत परमिट जारी करने के लिए आवेदन आमंत्रित करने संबंधी परिवहन विभाग के दोनों पत्र वापस ले लिए हैं। परिवहन आयुक्त चंडीगढ़ के कार्यालय ने 26 अगस्त और 30 सितंबर को पत्र जारी किए थे। जानकारी के मुताबिक इस बाबत 27 अक्तूबर को पत्र जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार सक्षम प्राधिकारी ने संबंधित विषय पर पहले जारी किए दोनों पत्रों को वापस लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

स्टेट कैरिज ट्रांसपोर्ट सोसायटीज एंड प्राइवेट बस ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष सतिंदर और वरिष्ठ सदस्य प्राइवेट शमशेर सिंह ने कहा कि यह मामला 7 मार्च 2024 को अधिसूचित संशोधित स्टेज कैरिज स्कीम के तहत परमिट जारी करने के लिए आवेदन आमंत्रित करने से संबंधित है। परिवहन आयुक्त कार्यालय ने पहले 26 अगस्त को पत्र जारी किया था।
इसके बाद 30 सितंबर को भी इसी विषय में एक अन्य पत्र जारी किया गया। अब दोनों पत्रों को वापस ले लिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि आगे की तिथि के बारे में बाद में सूचित किया जाएगा। मोटर वाहन अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि परिवहन आयुक्त चंडीगढ़ के निर्देश पर आवेदन संबंधी पूर्व आदेश को वापस ले लिया गया है। अगली तारीख का फिलहाल इंतजार रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें