फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिता के साथ बाइक पर जा रहे इकलौते बेटे की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। पिता के साथ बाइक पर कुरुक्षेत्र जा रहे 16 वर्षीय इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 16 वर्षीय उमंग ढींगड़ा निवासी वार्ड- तीन नजदीक संगम मार्किट के रूप में हुई है। पिपली मार्ग पर निवारसी मोड़ के पास गोशाला के नजदीक हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।
विज्ञापन

पीछे से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से पिता की बाइक असंतुलित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली से जा भिड़ी। हादसे में उमंग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सरकारी अस्पताल लाडवा ले जाया गया, जहां से एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर किया गया।
परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उमंग की मौत से परिवार में मातम पसरा है। वहीं, जिस स्कूल में वह दसवीं कक्षा में पढ़ता था, वहां भी शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कुरुक्षेत्र में कपड़े की दुकान पर नौकरी करते हैं। वीरवार शाम करीब चार बजे वह अपने बेटे उमंग के साथ बाइक पर कुरुक्षेत्र जा रहे थे। जब वे लाडवा-कुरुक्षेत्र रोड पर गोशाला के पास पहुंचे तो उनके आगे एक ट्रैक्टर-ट्राली चल रही थी।
इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनकी बाइक असंतुलित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इस दौरान उमंग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और राहगीरों की मदद से घायल उमंग को सरकारी अस्पताल लाडवा पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें