फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अग्निवीर वायु के लिए 27 जुलाई से 17 अगस्त तक किए जाएंगे ऑनलाइन पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार की अग्रिपथ योजना के तहत भारतीय वायु सेना में अग्रिवीर वायु के रूप में सेवा करने के लिए हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख के युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

वायु सैनिक भर्ती चयन केंद्र अंबाला छावनी के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी द्वारा मुख्य सचिव हरियाणा संजीव कौशल को भेजे गए ईमेल के बारे में प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण 27 जुलाई को प्रात 10 बजे से आंरभ होगा तथा 17 अगस्त तक जारी रहेगा। आवेदकों को 250 रुपये पंजीकरण व परीक्षा शुल्क के रूप में जमा करवाने होंगे पंजीकरण के लिए अग्निपथवायु.सीडीएसी.इन पोर्टल पर लॉग ऑन करना होगा। उम्मीदवार केंद्रीय या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित, भौतिकी व अंग्रेजी विषय के साथ इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ व अंग्रेजी में कम से 50 अंक के साथ उत्तीर्ण हो या पॉलिटेक्निक संस्थानों से 50 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स बशर्ते की इंटरमीडिएट /मैट्रिकुलेशन में अंग्रेजी में कम से कम 50 अंक हो या मान्यता प्राप्त बोर्ड से गैर-व्यावसायिक विषय(भौतिक विज्ञान और गणित) के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम कुल मिलाकर 50 अंकों के साथ उत्तीर्ण हो। व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में भी 50 प्रतिशत अंक प्राप्त हो, यदि व्यावसायिक पाठ्यक्रम अंग्रेजी नहीं है तो इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन में अंग्रेजी में कम से कम 50 अंक हो। विज्ञान विषयों के अलावा किसी की स्ट्रीम मे 50 प्रतिशत अंकों के साथ मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें