फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो भारत माता की जय नहीं बोल सकता वह भारतीय नहीं : आचार्य प्रमोद कृष्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जो वंदे भारत और भारत माता की जय नहीं बोल सकता वह भारतीय नहीं हो सकता। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किस धर्म और मजहब को मान रहा है लेकिन कोई भारत के विरोध की बात करता है तो वह भारत का सबसे बड़ा शत्रु है।
विज्ञापन

यह कहना है कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन का। वे रविवार को ब्रह्मसरोवर तट पर आयोजित स्वामी दयानंद सरस्वती जन्म शताब्दी समारोह बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती का चिंतन पूरी दुनिया के लिए आदर्श है। सनातन है तो भारत है और भारत है तो सनातन है। सनातन भारत पूरे विश्व को सुरक्षित करता है।
उन्होंने कहा कि सनातन हमें सभी का सम्मान करना सिखाता है। आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती ने हमें सत्यार्थ प्रकाश जैसा ग्रंथ दिया है, जिसमें पता चलता है कि सनातन क्या है। सत्यार्थ प्रकाश के जरिये हम हर नागरिक के जीवन में प्रकाश ला सकते हैं। भारत को समझना है तो सत्यार्थ प्रकाश को भी पढ़ना होगा। स्वामी दयानंद के दिखाए रास्ते पर चलना होगा। इस दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णन ने यज्ञ में आहुतियां डालीं तो वहीं इस दौरान सत्यार्थ प्रकाश का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद : समारोह में लाजपत आर्य टोरेंटा कनाडा, रविंद्र कंवर महाराज हिमाचल प्रदेश, आचार्य विजय पाल झज्जर, स्वामी विजयवेश झज्जर, आचार्य आदेशा, श्री प्रकाश मिश्र, जिला परिषद कुरुक्षेत्र के वाइस चेयरमैन डीपी चौधरी, नरेंद्र आर्य, योगेश आर्य, आर्य दिलबाग लाठर, जिला परिषद करनाल के वाइस चेयरमैन धीरज खरकाली, जिला परिषद पानीपत के वाइस चेयरमैन आर्य सुरेश मलिक, रमेश आर्य दादुपुर, रामफल सैनी, वेदप्रकाश आर्य, मास्टर जयप्रकाश आर्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें