फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सामने आने लगे अमेरिका से डिपोर्ट हुए लोग, खुलने लगी कथित एजेंटों की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुनहरे भविष्य के सपने दिखाकर किस तरह से कथित एजेंट लोगों को अपने जाल में फंसाते रहे हैं, यह पोल अब खुलने लगी है। डिपोर्ट होकर लौटे लोग अब खुलकर सामने आने लगे हैं जबकि आरोपी एजेंटों में से अधिकतर भूमिगत माने जा रहे हैं तो कुछ अपने बचाव के लिए अन्य प्रयास में जुटे हैं। पीड़ितों को यह भी अंदेशा होने लगा है कि एजेंट अपने बचाव में विदेशों में फरार हो सकते हैं, जबकि पुलिस संबंधित एजेंटों की भी हर गतिविधि पर नजरें टिकाए हुए है।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक डिपोर्ट होकर आए दो लोगों ने ही पुलिस को शिकायत दी है, जिनके आधार पर अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए गए हैं तो पुलिस ने आरोपी एजेंटों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ितों ने पूरी दास्तां बयां की है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब अन्य पीड़ितों के भी सामने आने की उम्मीद बढ़ गई है।


पहला मामला

सपने दिखाने वाले एजेंट ने पहचानने से ही कर दिया इन्कार
जोगनाखेड़ा गांव के विकास कुमार ने आरोप लगाते हुए शिकायत में बताया कि अमित पंजेटा लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसने 40 लाख रुपये में अमेरिका भेजने का सौदा तय किया था। अलग-अलग समय पर उसे 16 लाख रुपये दिए। 29 जुलाई को उसे चैक गणराज्य भेजा तो अगले दिन स्पेन मैडरिड भेज दिया जहां होटल में 15-16 दिन रहा। इसके बाद उसे मैक्सिको का भरोसा देकर ब्राजील भेज दिया और फोन पर संपर्क करना बंद कर दिया। जब वह ब्राजील के जंगल में फंसा तो वहां से पाकिस्तानी डोंकर को अलग से रुपये दिए और किसी तरह अमेरिका तक पहुंचा। इस बीच उसके करीब पांच से छह माह लग गए। गत 15 जनवरी को ही वह अमेरिका पहुंचा था और उन्हें कैंप में रखा गया तो तीन फरवरी को बिना कुछ पता चले ही उन्हें हथकड़ी लगाकर डिपोर्ट कर दिया गया। इस बीच उसके करीब 40 लाख रुपये खर्च हुए तो करीब छह माह तक प्रताड़ना भी झेली। वहीं वापस लौटने पर एजेंट को कॉल की तो उसने पहचानने से भी इन्कार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



दूसरा मामला
प्रताड़ना भी झेली, एक करोड़ 20 लाख भी गवां दिए
करनाल जिले के हैबतपुर के रहने वाले परमजीत सिंह हाल में कुरुक्षेत्र के चनारथल रोड पर रहते हैं। उन्होंने शिकायत में कथित एजेंट सलिंद्र भूरा, जिंदा, रिंकू पर एक करोड़ 20 लाख की धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में परमजीत बताते हैं कि उसकी पहचान सलिंद्र से चनारथल रोड पर ही हुई थी। उसने भरोसा दिया था कि उसके साथ-साथ पत्नी व दो बच्चों को 30 लाख रुपये प्रति के अनुसार अमेरिका भेज देंगे। उसने अमेरिका में काम दिलाने का भी भरोसा दिया था और कहा था कि बच्चों को भी वहां अच्छी शिक्षा मिल पाएगी। वह उसकी बातों में आ गया और उसने अपना मकान 74 लाख रुपये में बेच दिया और लोन आदि लेकर बाकी की रकम जुटाई। गत 18 दिसंबर को आरोपी ने 40 लाख 50 हजार रुपये लेने के बाद कहा कि 22 दिसंबर को फ्लाइट है और 70 लाख रुपये वह अमेरिका पहुंचाने के बाद ले लेगा।
25 दिसंबर को बताया गया कि टिकट एल सिल्वा डोर की तैयार हो गई है, जो आपको पनामा सिटी उतारेगी। किसी कारणवश उपरोक्त एलसिल्वा डोर की फ्लाइट रद्द हो गई। फिर 27 दिसंबर को कोस्तारिका की टिकट व्हाटसएप की और कहा कि यह आपको वहां उतार देगी उतारेगी। इसके बाद बहाने बनाए जाने लगे तो किसी तरह 15 दिन बाद वे मैक्सिको पहुंचे और उन्हें वहां पत्नी व दोनों बच्चों सहित एक कमरे में बंद कर दिया गया। मारपीट की तो करंट तक लगाया गया। डराकर बाकी रकम भी ले ली। 22 जनवरी को कुछ लोग उन्हें वहां से निकालकर अमेरिका के बार्डर पर ले गये और मोबाइल तक रिसेट कर दिए गए। प्रताड़ना के बाद पांच फरवरी को उन्हें वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें