फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंफर व बाइक की भिड़ंत में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा-हिनौरी मार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान बलवान पुत्र रघुबीर निवासी जैनपुर जाटान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बलवान सिंह अपनी बाइक पर गांव बूढ़ा से लाडवा आ रहा था। लाडवा सब्जी मंडी के नजदीक एक तेज रफ्तार डंपर चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार बलवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मुसाफिरों द्वारा एंबुलेंस द्वारा लाडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे गंभीर हालत के चलते कुरुक्षेत्र रैफर कर दिया। पता चला है कि परिजन घायल बलवान को किसी निजी अस्पताल में ले गए है। मामले की सूचना लाडवा पुलिस को दी गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें