संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। । थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र की टीम ने टेलीग्राम पर टास्क पूरा करवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उगेश निवासी डिनाला की ढाणी, पाल रोड जिला जोधपुर ( राजस्थान ) के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-8 निवासी रमेश चंद्र आर्य ने शिकायत दी थी कि उसके मोबाइल पर टेलीग्राम के माध्यम से एक संदेश आया था, जिसमें टास्क पूरा करने पर पैसे देने का लालच दिया गया। आरोपियों के झांसे में आकर उसने अलग-अलग किस्तों में कुल तीन लाख 73 हजार रुपये उनके खातों में जमा करवा दिए। बाद में उसे ठगी का पता चला। शिकायत के आधार पर थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान 12 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने मामले में वेद प्रकाश उर्फ अंकित, बलराम मीना, राकेश कुमार रंग और मुकेश कुमार मीना को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 19 दिसंबर 2025 को जितेंद्र कुमार, अभिषेक गुर्जर उर्फ दिलखुश उर्फ यश और नाहिद खान को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस टीम ने पांच मार्च 2026 को एक और आरोपी उगेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।