फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फार्म हाउस पर फूड प्वाइजनिंग से किसान की एक भैंस की मौत, दो की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। बरहान मार्ग पर एक फार्म हाउस पर फूड प्वाइजनिंग से किसान की एक भैंस की मौत हो गई जबकि दो भैंसों की हालत नाजुक बनी हुई है। राजकीय पशु अस्पताल से डॉ. व वीएलडीए की पूरी टीम हालात पर देर रात तक नजरें बनाए रही। पशु विभाग के एसडीओ डॉ. विकास शर्मा ने भी किसान के फार्म हाउस का दौरा किस से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

किसान हरविंदर सिंह संधू ने बताया कि वह खेती के साथ-साथ दो दुधारू पशु को पालने का भी काम करता है। उसने अपने फार्म हाउस पर कई भैंस रखी हुई है। पिछले कई दिन से उसकी एक-एक करके कई भैंस बीमार हो गई। मंगलवार को उसकी एक भैंस की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद मौत हो गई जबकि दो भैंसों की हालत नाजुक बनी हुई है। उसने राजकीय पशु अस्पताल लाडवा की टीम से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई। किसान ने बताया कि 10 से 12 डॉक्टर की टीम लगातार उनसे संपर्क बनाए हुए हैं। किसान हरविंदर ने पूछने पर बताया कि उसने लगभग 10- 12 दिन पहले हरे चारे में सुंडी का कीटनाशक स्प्रे किया था।




फूड प्वाइजनिंग के कारण हुई भैंस की मौत : डॉ. गुरुदेव राज

राजकीय पशु अस्पताल के सर्जन डॉक्टर गुरुदेव राज ने बताया कि किसान ने 10-12 दिन पहले सुंडी का कीटनाशक स्प्रे किया था। आशंका जताई जा रही है कि कीटनाशक वाला हरा चारा खाने व फूड प्वाइजनिंग से भैंस की मौत हुई है।
विज्ञापन




15- 20 दिन से पहले न खिलाएं हरा चारा : एसडीओ

पशु विभाग से एसडीओ डॉ. विकास शर्मा ने अपील करते हए कहा कि कोई भी पशुपालक बिना डॉक्टर की सलाह के हरे चारे पर कीटनाशक स्प्रे न करें। यदि जरूरत पड़े तो कीटनाशक स्प्रे के बाद 15 से 20 दिन तक हरे चारे को अपने पशुओं को न खिलाएं। पूरे खेत पर एक साथ स्प्रे न कर खेत को दो भागों में बांट कर अलग-अलग समय पर स्प्रे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें