फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लवी को मिल पाई नई जिंदगी, हुआ दिल के छेद का ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम साढ़े चार साल की मासूम लवी के लिए नई जिंदगी लेकर आया है। न केवल उसके दिल में छेद होने का परिजनों को पता चल पाया बल्कि पीजीआई चंडीगढ़ में उनका नि:शुल्क ऑपरेशन भी हो पाया। इससे परिजन भी गदगद है तो वहीं लवी भी अब सामान्य बच्चों की तरह खेलकूद करने लगी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथाना में कार्यरत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम 47 द्वारा उप सिविल सर्जन (स्कूल हेल्थ) डॉ. करुणा ढींगरा की ओर से बच्चों की जांच की जाती है। हर वर्ष आंगनबाड़ी व राजकीय विद्यालयों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर जन्मजात विकारों के इलाज के लिए उच्च संस्थानों में भी यह कार्यक्रम चलाया जाता है। इसी दौरान ही खि़दरपुरा गांव की 4.5 वर्ष की बच्ची लवी पुत्री नसीब के दिल के छेद का पता चल पाया तो वहीं इसके बाद नि:शुल्क ऑपरेशन पीजीआई चंडीगढ में करवाया गया। दिल में छेद से लवी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बच्चे के पिता ने बातचीत में बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की बदौलत उनकी बच्ची के दिल का निशुल्क ऑपरेशन हो पाया है।

उधर डॉ. सुरेश शर्मा ने आमजन से गुजारिश करते हुए कहा कि जब भी राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम उनके क्षेत्र की आंगनबाड़ी में आती है तो वे अपने बच्चों को उस दिन आंगनबाड़ी में जरूर लाएं और अपने बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराएं। अगर जल्दी जन्मजात विकारों की जांच करके उसका इलाज किया जाए तो उस बच्चे का विकास सामान्य बच्चे की तरह होगा और वो बच्चा देश के विकास में अहम योगदान दे पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें