फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव पार्वती नंदन की शरण में मिलती है हर संकट से मुक्ति : पुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में भगवान शिव और माता पार्वती नंदन भगवान गणेश की अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में विशेष पूजा एवं अनुष्ठान किया गया।
विज्ञापन

शंखनाद के साथ सर्वकल्याण की भगवान श्री गणेश की आराधना की गई। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सनातन धर्म में भगवान श्री गणेश की पूजा प्रथम देवता के रूप में होती है। यही कारण है कि किसी भी मांगलिक कार्य को प्रारम्भ करने से भगवान श्री गणेश जी की वंदना की जाती है। श्री गणेश संकट चतुर्थी का दिन भगवान श्री गणेश की वंदना के लिए विशेष है।
उन्होंने बताया कि इस दिन भगवान श्री गणेश की पूजा करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है और भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता तथा सुखकर्ता माना गया है। उनकी शरण में आने के बाद जीवन के हर कष्ट से मुक्ति मिलती है। इस मौके पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी रामनाथ पुरी, आकाश पुरी, बिल्लू पुजारी, सुखबीर सिंह, राम कुमार, सुक्खा सिंह, नाजर सिंह, संतोष देवी, सुमन इत्यादि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें