फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की बैटरी चुराने की कोशिश के आरोप में एक काबू, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रात के समय गाड़ी की बैटरी चुराने के प्रयास में एक युवक को कार चालक ने मौके पर ही दबोच लिया। चालक ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपी रोहित वासी पिपली को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार वासी लायलपुर कॉलोनी ने 13 अप्रैल थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपनी कार 12-13 अप्रैल की रात सरकारी स्कूल के पास खड़ी की थी। सुबह करीब साढ़े तीन बजे तीन युवक उसकी कार से बैटरी चोरी करने आए थे। आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा और उनमें से एक युवक को उसने मौके पर ही काबू कर लिया, जबकि उसके अन्य दो साथी भागने में कामयाब हो गए थे। उसने पकड़े गए आरोपी रोहित को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें