फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुआं मारकर हफ्ता वसूली करने का एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला करके रुपये का थैला छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी अजय उर्फ जुगल वासी विकास नगर लाडवा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल सुआ और एक हजार रुपये बरामद करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 नवंबर को रमन कुमार पुत्र प्रवीन कुमार वासी विकास नगर लाडवा ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि कुछ दिन पहले गगन जाट वासी विकास नगर लाडवा ने फोन करके दो हजार रुपये रंगदारी मांगी थी । मना करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। 9 नवंबर को वह अपने घर में ही बनी करियाना की दुकान कर बैठा था। इस दौरान उसके पिता उसे एक छोटे थैला देकर चले थे। थैले में करीब 20 हजार रुपये थे। उसके पिता के जाने के बाद करीब 4 बजे बाइक सवार दो युवक जुगल व उसका साथी अनुज वासी निवारसी कॉलोनी उसकी दुकान में आए। उन्होंने गगन जाट को हफ्ता ना देने की बात कहकर जुगल ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से उस पर हमला कर दिया। यह उसकी छाती में दाई तरफ लगा। इसके बाद अनुज ने उससे रुपये से भरा थैला छीन लिया। शोर मचाने पर दोनों बाइक पर सवार होकर हफ्ता न देने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की। पुलिस टीम ने वीरवार को आरोपी अजय उर्फ जुगल को उसके घर से काबू करके गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सुआ और एक हजार रुपये नकद बरामद करके आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें